ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

नेशनल सवात् फेडरेशन कप में 16 गोल्ड जीतकर बिहार बना प्रथम विजेता

रिपोर्ट 

शिल्पी सोनम

बिहार।  21 से 22 मई तक चंडीगढ़ मे चल रहे नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) फेडरेशन कप में बिहार 16 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतकर ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  दूसरा स्थान पंजाब व हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह के द्वारा बिहार के सचिव सह मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को विजेता टीम ट्रॉफी, महिला टीम कोच शिल्पी सोनम व टीम मैनेजर आशिफ अनवर को अवार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। अनमोल कुमार को बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया। पिछले तीन सालों से बिहार लगातार बेस्ट फाइटर का खिताब जीत रहा है। 

नेशनल सवात् फेडरेशन कप में 16 गोल्ड जीतकर बिहार बना प्रथम विजेता
🥇बिजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

01. शिवानी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर -11, -33 किग्रा० असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

02. कुमारी अनन्या, बालिका वर्ग, अंडर -11, -42 किग्रा० असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

03. श्रृष्टि भारद्वाज, बालिका वर्ग, अंडर -11, -45 किग्रा०, असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

04. अनुष्का अभिषेक, बालिका वर्ग, अंडर -14, -36 किग्रा० असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

05. प्रियम कर्ण, बालिका वर्ग, अंडर -14, -42 किग्रा० असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

06. स्वीटी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर-17, -56 किग्रा०, असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

07. आश पाहुजा, बालिका वर्ग, अंडर -17, +65 किग्रा०, असौत फाइट । - गोल्ड मेडल

08. उपासना आनंद, महिला वर्ग, -48 किग्रा०, असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

09. अनमोल कुमार, बालक वर्ग, अंडर-17, -56 किग्रा०, असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

10. नासिर फिरोज, पुरूष वर्ग, -56 किग्रा, असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

11. हर्ष रंजन, पुरुष वर्ग, -60 किग्रा० असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

12. काशिफ हुशैन, पुरुष वर्ग, -65 किग्रा०, असौत फाइट - गोल्ड मेडल

13. नितेश कुमार, पुरुष वर्ग, -70 किग्रा०, असौत फाइट - गोल्ड मेडल

14. आसिफ अनवर, पुरुष वर्ग, -75 किग्रा०, असौत फाइट - सिल्वर मेडल

15. तेजस राज, पुरुष वर्ग, - 85 किग्रा०, असौत फाइट। - गोल्ड मेडल

16. जाकिर अंशारी, पुरुष वर्ग,  -56 किग्रा०, कॉम्बैट फाइट। - गोल्ड मेडल

17. हिमांशु भगत, पुरुष वर्ग, -60 किग्रा०, कॉम्बैट फाइट। - गोल्ड मेडल

सभी विजेता खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा।  यह घोषणा राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ